‘वर्ल्ड मोस्ट एडमायरेबल पीपुल-2018’ में नरेन्द्र मोदी और अमिताभ बच्चन हुए शामिल

नई दिल्ली। अन्तराष्ट्रीय कंपनी यूगोव द्वारा ‘वर्ल्ड मोस्ट एडमायरेबल पीपुल-2018’ जारी की गई सूची में पांच भारतीय हस्तियां भी शामिल हैं। जारी सूची में पुरुषों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमिताभ बच्चन हैं। महिलाओं में एश्वर्या राय बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण के नाम शामिल हैं।
यह सूची 35 देशों में किए गए एक सर्वे के अधार पर तैयार किया गया है। इस सर्वे में लगभग 35 हजार लोगों से पूछा गया जिसे साल 2018 में खूब पसंद किया गया। जिसके अधार पर पुरुषों में आठवें स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नौवें स्थान पर अमिताभ बच्चन हैं। महिलाओं में 11 वें स्थान पर एश्वर्या राय बच्चन को, 12वें पर प्रियंका चोपड़ा और 13वें स्थान पर दीपिका पादुकोण हैं|
बॉलीवुड के महानायक ने इस सूची के जारी होने के बाद एक ट्विट किया जिसमें उन्होंने लिस्ट का लिंक शेयर करते हुए आश्चर्य जाताया है।
उन्होंने ट्विट कर कहा कि ‘क्या यह बात सही है।’
इस सर्वे की वुमेन लिस्ट में पहले नंबर पर एंजेलिना जोली, दूसरे पर मिशेल ओबामा और तीसरे पर ओपरा विनफ्रे हैं। जबकि मेल लिस्ट में पहले नंबर पर हैं बिल गेट्स, दूसरे पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और तीसरे नंबर पर जैकी चैन हैं ।